ePaper

सेल्समैन से लूट मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 30 Jun 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
सेल्समैन से लूट मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

कुंडवा चैनुपर थाने के गवन्द्री-झौआराम मुख्य पथ पर विवेक ट्रेडर्स के सेल्समैन से 1.61 लाख रुपये लूट में शामिल लाइनर सहित चार अपराधी पकड़े गये हैं.

विज्ञापन

मोतिहारी. कुंडवा चैनुपर थाने के गवन्द्री-झौआराम मुख्य पथ पर विवेक ट्रेडर्स के सेल्समैन से 1.61 लाख रुपये लूट में शामिल लाइनर सहित चार अपराधी पकड़े गये हैं. उनके पास से लूट का 35 हजार कैश, एक पिस्टल, दो गोली, घटना में प्रयुक्त बाइक व लूट के पैसे से खरीदी गयी आर 15 बाइक बरामद हुआ है. सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कुण्डवाचैनपुर का राजा उर्फ शहाबुद्दीन, मुन्ना मंसूरी, ओमप्रकाश कुमार व अनामुल्लाह उर्फ मुन्ना शामिल है. अनामुल्लाह उर्फ मुन्ना पिकअप का चालक है, जबकि राजा उर्फ शहाबुद्दीन उसका साला है. दोनों ने मिल लूट की साजिश रची थी,उसके बाद सहयोगियों के साथ मिल घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पूछताछ के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि 22 जून की रात विवेक ट्रेडर्स का सेल्समैन कैश कलेक्शन व सामान खरीद कर अनामुल्लाह के साथ पिकअप से आ रहा था. इस दौरान गवन्द्री-झौआराम मुख्य पथ पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिकअप को घेर सेल्समैन से 1.61 लाख रुपये लूट लिए थे. इस घटना के बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने एसआइटी का गठन किया. वैज्ञानिक पद्धति से घटना का अनुसंधान किया गया तो पिकअप चालक अनामुल्लाह ही लूटकांड का मास्टर माइंड निकला. उसकी गिरफ्तारी के बाद घटना का परत दर परत खुलासे के बाद लूट करने वाले तीन अपराधियों को दबोचा गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व डीएसपी अशोक कुमार कर रहे थे. टीम में सिकरहना अनुमंडल के क्यूआरटी प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार, कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय, दारोगा राजकुमार झा, जमादार भानू प्रताप द्विवेदी, सिपाही कुंन्दन कुमार सहित अन्य शामिल थे. पिकअप चालक को लाइनिंग करने के लिए मिले थे 35 हजार पिकअप चालक पैसे की लालच में आकर विवेक ट्रेडर्स के मालिक के साथ धोखेबाजी की. वह अपने ही मालिक का पैसा लूटवाने के लिए अपराधियों से मिल गया. इसके एवज में उसे 35 हजार रुपये देने को कहा गया था, जो लूट के बाद उसे पैसा मिला भी, जिसे पुलिस ने बरामद भी कर लिया. घटना में उसके रिश्तेदारी का साला राजा उर्फ भी शामिल था. मुन्ना ने लूट के पैसे से खरीदा आर 15 बाइक पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार मुन्ना अंसारी पेशेवर अपराधी है. उसपर चिरैया थाने में चोरी व ढाका थाने में रंगदारी का एक मामला पहले से दर्ज है. विवेक ट्रेडर्स के सेल्समैन से हुई लूट के पैसों में उसे जो हिस्सा मिला, उन पैसों ने उसने सेकेंडहैंड आर-15 बाइक खरीदा था.उस बाइक को पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिया है. डीएसपी का कहना है कि बाकि तीनों अपराधियों का क्राइम हिस्ट्री खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन