Motihari: चार कार्टन ट्रेटा पैक बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: चार कार्टन ट्रेटा पैक बरामद, तस्कर फरार

कोटवा बाजपेयी टोला गांव में केदार यादव के घर पर छापेमारी कर गुरुवार की रात चार कार्टन ट्रेटा पैक बरामद किया है, जहां 180 एम एल का 52 पीस ट्रेटा पैक बरामद किया गया.

विज्ञापन

Motihari: पहाड़पुर. पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोटवा बाजपेयी टोला गांव में केदार यादव के घर पर छापेमारी कर गुरुवार की रात चार कार्टन ट्रेटा पैक बरामद किया है, जहां 180 एम एल का 52 पीस ट्रेटा पैक बरामद किया गया. वहीं तस्कर केदार यादव पुलिस की गाड़ी देखते ही फरार गया. हालांकि पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार छापेमारी की जा रही है. शराब बरामद कर तस्करों को लगातार सलाखों के अंदर भेजा जा रहा है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एस आई विजेंद्र दास, एस आई राजीव कुमार सहित थाने की पुलिस बल शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन