Motihari: मंडल भाजपा की नई कमिटी का गठन, निकेश बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मंडल भाजपा की नई कमिटी का गठन, निकेश बने अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी हरसिद्धि मंडल की नई कमिटी का गठन सोमवार को कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया.

विज्ञापन

हरसिद्धि . भारतीय जनता पार्टी हरसिद्धि मंडल की नई कमिटी का गठन सोमवार को कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया. संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से घोषित कमिटी में निकेश सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने और आमजन तक पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. नई कमिटी में उपाध्यक्ष के रूप में संजय यादव, विजय कुशवाहा, रामदेव पासवान, विरेन्द्र साहनी, श्यामपरी देवी और सरोज देवी को शामिल किया गया है. वही महामंत्री की जिम्मेदारी माकण्डेय कुशवाहा और सोहन शर्मा को सौंपी गई है. वहीं मंत्री के रूप में धुरेन्द्र सिंह, संतोष गुप्ता, शोभा देवी, प्रियंका देवी, दिलीप पासवान और सुमन देवी की घोषणा की गई है. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय सुलतानी को दी गई है. इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन