केसरिया महोत्सव में चार भूमिहीन को दिया गया पर्चा

राजस्व भूमि सुधार विभाग केंद्र पर चार भूमिहीन को पर्चा दिया गया.
केसरिया. तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव के पहले दिन से विभिन्न विभाग के लगाए स्टॉल आकर्षक का केंद्र बना रहा. आईसीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविका, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उधोग विभाग, राजस्व व भुमि सुधार, जिला निबधन एवं परामर्श केंद्र, सेन्ट्रल बैंक सहित करीब एक दर्जन विभागों का स्टॉल लगाया गया है. कार्यक्रम उद्घाटन के उपरांत अतिथियों द्वारा संबंधित स्टॉल व प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया .बता दे की डाक विभाग के स्टॉल पर 0 से पांच वर्ष के 12 बच्चों का आधार बनाया गया. वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अर्चना व जीएनएम सुरेंद्र जाट की देखकर करीब दो सौ लोगों का जांच कर दवा वितरण किया गया. वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुन्दरापुर के छात्राओं द्वारा बनाई गई रंंगोली आकर्षण का केंद्र बना रहा. स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा का स्वागत केंद्र सरकार की उपलब्धि की जानकारी दी गई. वहीं राजस्व भूमि सुधार विभाग केंद्र पर चार भूमिहीन को पर्चा दिया गया, जिसमें ढेकहां निवासी फुल कुमारी देवी को दो डिसमिल व रिंकु देवी दो डिस्मिल ,सरोतर निवासी मुस्मात कागलिया को दो डिस्मिल, व सुन्दरापुर निवासी सीता देवी को साढ़े तीन डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




