ePaper

Motihari: बूढ़ी गंडक में पांच बच्चे डूबे,दो का शव बरामद

Updated at : 31 May 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: बूढ़ी गंडक में पांच बच्चे डूबे,दो का शव बरामद

.पिपरा थाने के रासमंडल गांव में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गये. इसमें से दो बच्चों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया (पूचं).पिपरा थाने के रासमंडल गांव में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गये. इसमें से दो बच्चों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया. एक की खोज एनडीआरएफ कर रही है. घटना शनिवार सुबह के लगभग सात बजे की बताया जा रही है. नदी में डूबे बच्चों की पहचान अजीत कुमार (7) पिता कृष्णा साह, मनीषा कुमारी (12) पिता धर्मेंद्र सोनी और छोटू कुमार (8) पिता रमेश साह के रूप में हुई है.

स्थानीय गोताखोरों की मदद से मनीषा कुमारी व छोटू कुमार के शव को पानी से निकाल लिया गया है. कृष्णा साह के पुत्र अजीत के शव की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है. सभी बच्चे आपस में दोस्त बताए जाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए पांचों बूढ़ी गंडक में नहाने गए थे. अंदाजा नहीं होने के कारण गहरे पानी में चले गए. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर पहुंचे. दो बच्चों को किसी तरह सुरक्षित निकाला गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

को-ऑपरेटिव बैंक अरेराज शाखा के प्रबंधक व रोकड़पाल निलंबित

– जांच में वित्तीय अनियमितता को लेकर हुई कार्रवाई

– त्वरित कार्रवाई के बाद नये प्रबंधक व रोकड़पाल तैनात

प्रतिनिधि,मोतिहारी

दी मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अरेराज शाखा प्रबंधक व रोकड़पाल निलंबित हो गये हैं. दोनों पर वित्तीय अनियमितता सहित अन्य आरोप हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक हरिशंकर कुमार ने दोनों को निलंबित करते हुए मुख्यालय मोतिहारी निर्धारित किया है.

बताते चलें कि बैंक कर्मियों पर कार्रवाई बिहार राज्य सहकारी बैंक पटना के प्रबंध निर्देशक मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट पर हुई है. शुक्रवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक लि के प्रबंध निर्देशक व उपमहाप्रबंधक अंकित कुमार ने अरेराज शाखा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जांच में कैश वेरिफिकेशन के क्रम में डेनोमिनेशन रजिस्टर व फाइनांस के कैश बैलेंस का मिलान किया गया. इसमें 30 मई को ओपनिंग बैलेंस 43 लाख 50 हजार रुपये पाया गया. 28 मई और 29 मई को जमा निकासी के बाद डेनोमिनेशन रजिस्टर में नोट की संख्या में भिन्ना और कम दर्शाये जाने की गड़बड़ी सामने आयी.

जांच रिपोर्ट पर एमडी हरिशंकर कुमार ने तत्काल अरेराज शाखा में कृत वित्तीय अनियमितता और कदाचार के अरोप में बैंक प्रबंधक व रोकड़पाल को निलंबित कर दिया गया. अरेराज शाखा में नये शाखा प्रबंधक के रूप में मोतिहारी शाखा की सहायक रोजी कुमारी व रक्सौल शाखा के सहायक शिवेंद्र ठाकुर को रोकड़पाल के पद पर तैनात किया गया है. एमडी ने कहा कि बैंकिंग कार्य प्रणाली व कैश संबंधी वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेंगी. मामला सामने आने पर संबंधित कर्मी पर त्वरित एक्शन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन