आइडीबीआई बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Published by :DIGVIJAY SINGH
Published at :29 Mar 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
आइडीबीआई बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

आगलगी की घटना में बैंक का कंप्यूटर, फर्नीचर व कागजात सहित करीब 50 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

50 लाख से अधिक का नुकसान

सेफ में रखा कैश बचा, कंप्यूटर व फर्नीचर सहित सारा सामान जला

बैंक के आसपास रहने वाले लोगों के बीच मची रही अफरा-तफरी

मोतिहारी

. शहर के चांदमारी एमएस कॉलेज गेट के पास आइडीबीआई बैंक में शुक्रवार रात अचानक आग लग गयी. आगलगी की घटना में बैंक का कंप्यूटर, फर्नीचर व कागजात सहित करीब 50 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया. रात करीब दो बजे के आसपास बैंक से धुआं निकला. आसपास के लोगों की नींद खुली तो बाहर निकल देखा कि धुंआ बैंक से निकल रहा है. कुछ ही देर बाद आग की लपटे उठने लगी. लोगों ने दूरभाष पर बैंक के शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह को सूचना दी, जिसके बाद करीब ढाई बजे शाखा प्रबंधक सहित अन्य कर्मी बैंक पहुंचे. बैंक कर्मियों ने फायर स्टेशन को घटना की सूचना दी. फायर स्टेशन से अग्निशमन की चार गाड़ियां पहुंच. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बताया जाता है कि बैंक में लाखों रुपये कैश था, जो सेफ में रखा हुआ था. कैश तो बच गया, लेकिन फर्नीचर व कम्प्यूटर सहित बैंक का सारा सामान जलकर राख हो गया. शाखा प्रबंधक मुकेश ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. मुख्यालय को घटना की सूचना दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि बैंक कस्टमर को इस घटना से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, जो भी नुकसान हुआ है, वह बैंक का हुआ है. बताया कि बीमा सर्वेक्षण की टीम को भी सूचना दी गयी है. बीमा सर्वेक्षण टीम के जांचोपरांत नुकसान का सही आकलन होगा. नगर पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी गयी है. इधर फायर ऑफिसर रंजीत कुमार ने बताया कि आग काफी भयावह था. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब पांच बजे आग पूरी तरह से बुझ पाया. बताते चले कि रात दो बजे से सुबह तक चांदमारी एमएस कॉलेज के आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मची रही. शनिवार को बैंक का काम पूरी तरह से ठप रहा.

कस्टमर से संबंधित काम एक सप्ताह तक रहेगा ठप

शाखा प्रबंधक मुकेश ने बताया कि बैंक का सारा काम बेतिया ब्रांच से हो रहा है. कस्टमर का काम जैसे पैसा जमा व निकासी का काम शुरू होने में एक सप्ताह लग जायेगा. उन्होंने कस्टमर से धैर्य रखने की अपील की. कहा कि बहुत जल्द चांदमारी शाखा अप टु डेट हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन