नगर थाना से स्थानांतरण के बाद केस का प्रभार नहीं सौंपने वाले तीन दारोगा पर प्राथमिकी

Published at :28 Jan 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
नगर थाना से स्थानांतरण के बाद केस का प्रभार नहीं सौंपने वाले तीन दारोगा पर प्राथमिकी

नगर थाना से स्थानांतरण के बाद केस का प्रभार नहीं सौंपने वाले तीन दारोगा (अनुसंधानकर्ता) पर बड़ी कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

मोतिहारी.नगर थाना से स्थानांतरण के बाद केस का प्रभार नहीं सौंपने वाले तीन दारोगा (अनुसंधानकर्ता) पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. स्थानांतरित दर्जन भर अनुसंधाकर्ताओं को केस का प्रभार सौंपने के लिए सूचना दी गयी. कुछ अनुसंधानकर्ताओं ने नगर थाना पहुंच केस का प्रभार सौंप दिया, लेकिन तीन ऐसे अनुसंधानकर्ता है, जिन्होंने वरीय अधिकारियों के आदेश की कोई नोटिस नहीं ली. एसपी स्वर्ण प्रभात ने आदेश की अवहेलना को लेकर उक्त तीनों अनुसंधानकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. इंस्पेक्टर विजय कुमार ने एसपी के आदेश पर मंगलवार को अनुसंधानकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिन अनुसंधानकर्ताओं पर केस का प्रभार नहीं सौंपने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उनमे दारोगा सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश राम व धर्मजीत महतो शामिल है. बताते चलें कि धर्मजीत महतो वैशाली जिले में पदस्थापित है, जबकि सत्यनारायण शर्मा व ओमप्रकाश राम सेवानिवृत हो चुके है. बताते चले कि जिले विभिन्न थानों में प्रभार नहीं सौपने के कारण 34 हजार चार सौ 95 केस लंबित है. वहीं नगर थाना में 36 सौ केस लम्बित है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कांडो के लम्बित कांडों के निष्पादन को लेकर डीएसपी व इंस्पेक्टर को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर कांडों के निष्पादन की जिम्मेवारी सौंपी है. नगर थाना के लम्बित कांडों के निष्पादन को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात खूद नोडल पदाधिकारी बने है. एसपी के इस कड़े रूख को देखते हुए कांडों के निष्पादन में तेजी आयी है, लेकिन जिले से बदल कर गये पुलिस पदाधिकारियों द्वारा केस का प्रभार सौंपने में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है. एसपी ने बताया कि केस का प्रभार नहीं सौंपने वाले अनुसंधानकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन