Motihari: फेनहारा के मजदूर की गुजरात में चार मंजिला इमारत से गिरने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: फेनहारा के मजदूर की गुजरात में चार मंजिला इमारत से गिरने से हुई मौत

फेनहारा पूर्वी निवासी एक युवक की मौत गुजरात के वलसाड जिले के वापी में चार मंजिला इमारत पर से गिरने के गुरुवार की सुबह हो गई है.

विज्ञापन

Motihari: फेनहारा. थाना क्षेत्र के फेनहारा पूर्वी निवासी एक युवक की मौत गुजरात के वलसाड जिले के वापी में चार मंजिला इमारत पर से गिरने के गुरुवार की सुबह हो गई है. मृतक फेनहारा पूर्वी निवासी आशा पासवान 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनीष कुमार गुजरात के वलसाड जिले के वापी में कार्बन स्टील इंजीनियरिंग कंपनी में मजदूरी का काम किया करता था. बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे चार मंजिला इमारत पर से काम करने के दौरान गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में मनीष कुमार को रेनबो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई है. घटना की जानकारी उसके छोटे भाई रविंद्र कुमार और गांव के साथ में काम करने वाले ने परिजनों को दिया. मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गयी. वहीं मनीष की पत्नी हम कैसे रहम कह कर कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी. मां मुंदर देवी हमार राजवा कईसे गईलव ह कह कर बदहवाश हो जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन