ePaper

Motihari : दाखिल-खारिज को ससमय करें निष्पादन

Updated at : 05 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : दाखिल-खारिज को ससमय करें निष्पादन

अनुमंडल परिसर स्थित अनुमंडल के सभागार में सोमवार को अनुमंडल के रामगढ़वा, आदापुर, छौड़ादानो व रक्सौल प्रखंड के सभी अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी की बैठक एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल.अनुमंडल परिसर स्थित अनुमंडल के सभागार में सोमवार को अनुमंडल के रामगढ़वा, आदापुर, छौड़ादानो व रक्सौल प्रखंड के सभी अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी की बैठक एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुयी. बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंडों में हो रहे राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गयी. इस दौरान एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी अपने काम में तेजी लाए. वहीं उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज या जमीन संबंधित जो भी आवेदन ऑनलाइन आ रहे हैं. उसे ससमय निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि दाखित-खारिज के लिए लोगों को किसी भी परिस्थिति में परेशान न होना पड़े. इसका ख्याल आप सभी को रखना है. मौके पर रामगढ़वा सीओ राजा कुमार, आदापुर सीओ अनामिका सिंह, छौड़ादानो सीओ ऋषभ सिंह यादव, आरओ अदिती राय, अरविंद कुमार, राजस्व कर्मचारी कुंदन पंडित, सुमित कुमार यादव, मनीष कुमार, रंधीर कुमार, सुभाष प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन