बिहार बोर्ड की गाइडलाइन उल्लंघन करना पड़ा भारी, एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र के दो कर्मी एक साल के लिए परीक्षा कार्य से बाहर

Updated:
विज्ञापन
परीक्षा नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, केन्द्राधीक्षक समेत दो ब्लैकलिस्ट, एक साल के लिए कार्यमुक्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार बोर्ड परीक्षा नियमों की अनदेखी करने पर मोतिहारी के केन्द्राधीक्षक और सहायक को ब्लैकलिस्ट किया गया। एक साल के लिए सभी परीक्षा कार्यों से मुक्त।

विज्ञापन

Bihar Board Inter Exam 2026: मोतिहारी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की परीक्षा गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने बड़ी कार्रवाई की है. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के दौरान नियमों की अनदेखी करने के आरोप में एलएनडी कॉलेज, मोतिहारी (केन्द्र संख्या-3433) के केन्द्राधीक्षक मो. अब्बास और कार्यालय सहायक मो. गुलजार अंसारी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. दोनों को अगले एक वर्ष तक सभी प्रकार के परीक्षा कार्यों से भी वंचित कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, इंटर परीक्षा 2026 के सफल संचालन के लिए उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, विष्णुपुरवा जयसिंहपुर (तुरकौलिया) के कार्यालय सहायक मो. गुलजार अंसारी की प्रतिनियुक्ति एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर की गई थी.

इसी परीक्षा केंद्र पर उनके अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का भी परीक्षा केंद्र निर्धारित था.

किस नियम का हुआ उल्लंघन?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षा संचालन मार्गदर्शिका-2026 की कंडिका 5.11.3 के अनुसार, जिस विद्यालय के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र किसी केंद्र पर निर्धारित हो, उस विद्यालय के शिक्षक या कर्मचारी की वहां प्रतिनियुक्ति नहीं की जा सकती.

डीईओ के अनुसार, इस स्पष्ट प्रावधान के बावजूद परीक्षा संचालन में नियमों का पालन नहीं किया गया.

स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ विभाग

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने केन्द्राधीक्षक मो. अब्बास और कार्यालय सहायक मो. गुलजार अंसारी से स्पष्टीकरण मांगा था.

केन्द्राधीक्षक ने अपने जवाब में नियम की जानकारी नहीं होने की बात कही, लेकिन विभाग ने इस स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए कार्रवाई कर दी.

डीईओ ने क्या कहा?

डीईओ राजन कुमार गिरी ने आदेश में कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों की अवहेलना 'बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981' के प्रावधानों के विपरीत है.

उन्होंने भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं दोहराने की चेतावनी देते हुए दोनों कर्मियों को ब्लैकलिस्ट कर एक वर्ष तक सभी परीक्षा संबंधी कार्यों से अलग रखने का आदेश दिया है.

प्रमुख कार्रवाई एक नजर में

बिंदुविवरण
परीक्षाइंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026
परीक्षा केंद्रएलएनडी कॉलेज, मोतिहारी (केंद्र संख्या-3433)
कार्रवाईकेन्द्राधीक्षक और कार्यालय सहायक ब्लैकलिस्ट
अवधि1 वर्ष तक सभी परीक्षा कार्यों से प्रतिबंध
कारणबिहार बोर्ड परीक्षा गाइडलाइन की कंडिका 5.11.3 का उल्लंघन
आदेश जारीकर्ताजिला शिक्षा पदाधिकारी, मोतिहारी

डीईओ ने आदेश की प्रतिलिपि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है.


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन