जिला स्तर पर चमके प्रखंडों के खिलाड़ी, मोतिहारी में कैरम और शतरंज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Author Intejarul Haq|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीएम सौरभ सुमन यादव | Prabhat Khabar Network

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीएम सौरभ सुमन यादव

मोतिहारी के जिला खेल भवन में आयोजित चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता-2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. जिले भर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने पूरे दिन रोमांचक मुकाबले पेश किए.

विज्ञापन

Carrom Competition Motihari: मोतिहारी के जिला खेल भवन में आयोजित चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता-2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. जिले के विभिन्न प्रखंडों से जिला स्तर तक पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

प्रखंड से जिला स्तर तक पहुंची प्रतिभाओं ने दिखाया दम

प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना था. जिला स्तर पर पहुंचे खिलाड़ियों ने कैरम और शतरंज दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

इन खिलाड़ियों ने जीता खिताब

समापन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमारी गिरी ने विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

कैरम (9-12 वर्ष) वर्ग

  • संदीप कुमार
  • राजा बाबू
  • रॉकी कुमार

शतरंज प्रतियोगिता

  • मो. अरशद (तुरकौलिया)
  • संजीव कुमार (केसरिया)

बालिका वर्ग

  • रिया कुमारी (केसरिया)
  • अमृता कुमारी

शारीरिक शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के सभी शारीरिक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर एपीओ (सर्व शिक्षा अभियान) दिलीप कुमार, मीडिया प्रभारी शकील अहमद, खेल भवन के रमेश कुमार, तकनीकी पदाधिकारी राजीव कुमार, सुनील कुमार, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अमित कश्यप, अरुण गुप्ता, रवि कुमार सिंह, अंशु यादव, अमरनाथ साहनी, रश्मि कुमारी, परवेज आलम, संजय कुमार सिंह, सर्वोत्तम रंजन, मनोज कुमार प्रसाद, मनीष कुमार उपाध्याय, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी सहित प्रशिक्षक, शिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

डीएम ने किया था प्रतियोगिता का उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमारी गिरी और जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया था. इस दौरान डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन