न दिन का आराम, न रात की नींद, 72 घंटे से लेकर 148 घंटे तक, शो के लिए इन TV सितारों ने की घंटों की नॉन-स्टॉप शूटिंग

अंकिता लोखंडे, क्रिस्टल डिसूजा और श्वेता तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम
टीवी की दुनिया में ग्लैमर के पीछे छिपी है कड़ी मेहनत. जानिए कैसे शुभांगी अत्रे, अंकिता लोखंडे, श्वेता तिवारी और अन्य सितारों ने 72 से 148 घंटे तक लगातार शूटिंग किया.
TV Stars Who Worked Without Break: टीवी की दुनिया में सितारों की जिंदगी कैमरे के सामने जितनी ग्लैमरस नजर आती है, असल में उतनी ही मेहनत भरी होती है. कई बार कलाकारों को शो की डेडलाइन पूरी करने के लिए लगातार कई घंटों तक शूटिंग करनी पड़ती है. कुछ टीवी सितारों ने तो 72 घंटे से लेकर 148 घंटे तक बिना रुके शूटिंग कर सभी को हैरान कर दिया था.
शुभांगी अत्रे- दिन-रात करती थीं शूटिंग, वैनिटी वैन में ही लेती थीं नींद
शुभांगी अत्रे ने 'द मेल फेमिनिस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में बताया में बताया,
हमारे एपी अभिषेक मेरे पास आए और बोले कि चलिए, एकता मैम बुला रही हैं. मैंने कहा कि नहीं, एक ही शो में दिन-रात काम करवाते हो, मैं दूसरा शो नहीं करूंगी. तब उन्होंने कहा कि 'एकता मैम को मना नहीं कर सकते.' बाद में वही फैसला मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया. 21 तारीख को मेरा सिलेक्शन हुआ और उसके बाद 27 तारीख को जाकर पहली बार पैकअप मिला. मैं वैनिटी वैन में ही सोती थी. एक सेट से दूसरे सेट पर जाना पड़ता था और पुराने मेकअप के ऊपर ही नया मेकअप किया जाता था.
अंकिता लोखंडे - ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए 148 घंटे तक लगातार शूटिंग
अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उस समय शूटिंग शेड्यूल काफी मुश्किल हुआ करता था. उन्होंने कहा था कि कई बार उन्हें लगातार लंबे समय तक काम करना पड़ता था. ईटाइम्स को उन्होंने बताया था,
पवित्र रिश्ता के दौरान एक समय ऐसा भी था जब मैंने लगातार 148 घंटे तक शूटिंग की थी. हम लगातार काम करते थे, क्योंकि शो की जरूरतें और एपिसोड पूरे करने होते थे. उस समय आराम और नींद के लिए बहुत कम समय मिलता था, लेकिन हम अपने काम के लिए पूरी तरह समर्पित थे.
View on Instagram
श्वेता तिवारी - ‘कसौटी जिंदगी की’ के लिए 72 घंटे तक चला शूट
श्वेता तिवारी ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया था कि ‘कसौटी जिंदगी की’ के समय एक बार उन्हें करीब 72 घंटे तक लगातार शूटिंग करनी पड़ी थी. ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया,
कसौटी जिंदगी की के समय एक बार हमने लगातार 72 घंटे तक शूटिंग की थी. उस समय टीवी की दुनिया बहुत अलग थी। हमें लंबे समय तक सेट पर रहना पड़ता था और कई बार सोने या आराम करने का भी समय नहीं मिलता था. लेकिन हम अपने काम को लेकर पूरी तरह जुनूनी थे और शो को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते थे.
View on Instagram
विक्रांत मैसी - टीवी के शुरुआती दिनों में 110 घंटे तक किया काम
विक्रांत मैसी ने अपने टीवी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि उस समय काम का दबाव काफी ज्यादा होता था. एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया था,
टीवी में काम करने के दौरान मैंने कई मुश्किल दौर देखे हैं. एक समय ऐसा भी था जब मुझे लगातार 110 घंटे तक शूटिंग करनी पड़ी थी. टीवी में काम करना बहुत मेहनत वाला होता है. आपको लंबे समय तक सेट पर रहना पड़ता है और कई बार अपने आराम से समझौता करना पड़ता है.
अबरार काजी का बयान - कई महीनों तक नहीं मिली छुट्टी
अबरार काजी ने अपने शूटिंग शेड्यूल के बारे में बात करते हुए बताया था कि लगातार काम करने की वजह से उन्हें लंबे समय तक छुट्टी नहीं मिल पाई थी. ईटाइम्स को उन्होंने बताया था,
वीकली छुट्टी बहुत जरूरी होती है. मैं पिछले कुछ महीनों से लगातार बिना किसी छुट्टी के काम कर रहा हूं. कलाकारों को भी आराम की जरूरत होती है, ताकि वे अपना काम बेहतर तरीके से कर सकें. लगातार शूटिंग करना आसान नहीं होता, लेकिन कई बार शो की जरूरतों के कारण ऐसा करना पड़ता है.
क्रिस्टल डिसूजा – IV ड्रिप लगाकर की शूटिंग
क्रिस्टल डिसूजा ने टीवी शो एक हजारों में मेरी बहना है के दौरान काफी व्यस्त शूटिंग शेड्यूल का सामना किया था. इंडिया टुडे को उन्होंने बताया था,
मैंने 60 घंटे तक लगातार शूटिंग की है. मैं सेट पर कई बार बेहोश भी हुई हूं. कई बार टीम को एंबुलेंस बुलानी पड़ी. मुझे IV ड्रिप और दवाइयां दी जाती थीं और उसके बाद मैं दोबारा शूटिंग करने चली जाती थी. अस्पताल जाने तक का भी समय नहीं होता था, इसलिए अस्पताल को ही सेट पर लाना पड़ता था.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: '3-3 दिन तक नहीं मिलता था पैकअप', वैनिटी वैन में सोती थीं शुभांगी अत्रे, कहा- मेकअप पर ही होता था टचअप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










