Maruti Suzuki Ertiga से अपग्रेड करना चाहते हैं? ये 4 MPV आपके लिए बन सकती हैं परफेक्ट चॉइस

मारुति एर्टिगा से अपग्रेड के 4 MPV ऑप्शन (Pic: Toyota, Maruti, BYD & Kia)
क्या आप अपनी मारुति सुजुकी एर्टिगा से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं? हम आपके लिए लाए हैं 4 बेहतरीन MPV कारें जो आपको बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और ड्राइविंग अनुभव देंगी. इनोवा हाइक्रॉस, इनविक्टो, eMax 7 और कार्निवल में से चुनें.
मारुति सुजुकी एर्टिगा भारतीय ऑटो मार्केट की सबसे पॉपुलर MPV में से एक है, जिसने ग्राहकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. इसका दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस लगातार लोगों को अपनी ओर खींच रही है. एर्टिगा धीरे-धीरे कंपनी की इंपोर्टेंट कार बन गई है, जो टॉप-10 सेलिंग लिस्ट में आती है. वहीं, कुछ ऑनर कई सालों तक यूज करने के बाद अपग्रेड करना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें इससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और दमदार ड्राइविंग एक्सपिरियंस मिले. यहां हम आपके लिए 4 सबसे बेहतर MPV कारें लेकर आए हैं, जिसे आप एर्टिगा से अपग्रेड कर सकते हैं. आइये जानते हैं.
Toyota Innova Hycross
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी की हाइब्रिड एमपीवी है. इनोवा हाइक्रॉस में TNG 5वीं जेनरेशन का इन-लाइन 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन लगा है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और निकल मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ मिलकर 183.7 हॉर्सपावर जेनरेट करता है. इसके अलावा टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.76 लाख रुपये है.
Maruti Suzuki Invicto
मारुति सुजुकी इनविक्टो, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का रीबैज वर्जन है, जिसमें वही हाइब्रिड सिस्टम लगा है. इनविक्टो में भी TNG 5वीं जेनरेशन का इन-लाइन 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन लगा है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और निकल मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ मिलकर 183.7 हॉर्सपावर जेनरेट करता है. इसके अलावा मारुति इनविक्टो सिर्फ एक हाइब्रिड एमपीवी रूप में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 24.97 लाख रुपये है.
BYD eMax 7
चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी BYD, इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली फर्स्ट कंपनियों में से एक है. BYD e 6 के सक्सेसर eMax 7 दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें 55.4kWh और 71.8kWh शामिल हैं. ये बैटरी पैक आगे के व्हील्स को चलाने के लिए एसी परमानेंट सिंक्रोनस मोटर को पावर देता है. यह 160.9 bhp और 201.1 bhp पावर जेनरेट करता है. दोनों वेरिएंट की टॉर्क कैपिसिटी 310 nm है, जबकि रेंज 540 किलोमीटर है. BYD eMax 7 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है.
Kia Carnival
किआ कार्निवल में केवल एक ही इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है. यह इंजन 190.4 bhp की ताकत और 440 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इंडियन ऑटो मार्केट में उपलब्ध यह एकमात्र MPV है, जिसमें डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 59.64 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: किसी में 468 KM रेंज तो किसी में 2 बैटरी ऑप्शन..., ये हैं BaaS वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










