मोतिहारी में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, कार्यपालक अभियंता के आवास के बाहर से ले उड़े चोर

प्रतीकात्मक तस्वीर
मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है. हवाई अड्डा चौक के पास एक युवक की स्कूटी अज्ञात चोर ले उड़े. घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस से गुहार लगाई है.
Scooter Theft Motihari: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की घटना सामने आई है. हवाई अड्डा चौक के पास स्थित कार्यपालक अभियंता के निजी आवास के बाहर खड़ी स्कूटी अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए. घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस से स्कूटी बरामद करने और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है.
कागजात देने पहुंचे थे युवक
जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा पाठक टोला निवासी नितेश कुमार शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे हवाई अड्डा चौक स्थित कांति लाल कुंज भवन के पास कार्यपालक अभियंता के स्थायी आवास पर कुछ कागजात देने पहुंचे थे.
उन्होंने अपने भाई रितेश कुमार के नाम से निबंधित कार्निवल ग्रे रंग की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR05AV8505) आवास की बाउंड्री के पास खड़ी कर दी.
बाहर लौटे तो गायब थी स्कूटी
कुछ देर बाद जब नितेश कुमार बाहर निकले तो स्कूटी अपने स्थान पर नहीं थी. उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला.
इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि अज्ञात चोर उनकी स्कूटी चोरी कर ले गए हैं.
पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार
पीड़ित ने घटना को लेकर छतौनी थाना में लिखित आवेदन देकर स्कूटी की बरामदगी और चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
क्या बोली पुलिस?
छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Raj Nikhil
राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










