सात नाबालिग सहित आठ लड़कियों को किया रेस्क्यू

Published at :12 Feb 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
सात नाबालिग सहित आठ लड़कियों को किया रेस्क्यू

चाइल्ड लाइन संस्था व जीआरपी पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच कर प्लेटफॉर्म संख्या एक से सात नाबालिग लड़कियों सहित आठ लड़कियों को बरामद किया है.

विज्ञापन

रक्सौल.चाइल्ड लाइन संस्था व जीआरपी पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच कर प्लेटफॉर्म संख्या एक से सात नाबालिग लड़कियों सहित आठ लड़कियों को बरामद किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार व चाइल्ड लाइन के संचालिका चांदनी कुमारी ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जांच के दौरान आठ लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है. पूछताछ से पता चला कि सभी रेस्क्यू की गयी लड़कियां बहनें थीं, जो नेपाल के बारा जिला के रहने वाली है. उसमें एक बालिग है. उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु हो चुकी है. मां हमेशा बीमार रहती है. पारिवारिक तंगी के कारण मैं अपनी सभी सात छोटी बहनों को मुम्बई में काम के सिलसिले से लेकर जा रही थी. चाइल्ड लाइन की संचालिका चांदनी कुमारी ने बताया कि बरामद की गयी लड़कियों को नेपाल के स्वयंसेवी संस्था से संपर्क कर बरामद लड़कियों की जानकारी जुटाई जा रही है. बरामद लड़कियों को नेपाल के स्वयंसेवी संस्था को सौंप दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन