Motihari: मेन रोड को साफ रखने की कवायद, शाम में भी हो रही सफाई

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मेन रोड को साफ रखने की कवायद, शाम में भी हो रही सफाई

नगर परिषद के द्वारा शहर के मुख्य पथ को साफ रखने को लेकर आवश्यक कवायद की जा रही है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. नगर परिषद के द्वारा शहर के मुख्य पथ को साफ रखने को लेकर आवश्यक कवायद की जा रही है. इस क्रम में शाम के समय भी नगर परिषद के द्वारा मुख्य पथ की सफाई कराते हुए लोगों से घर से कूड़ा कचरा सड़क पर नहीं फेंकने की अपील करते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व की टीम के द्वारा सफाई अभियान को जमादारों की उपस्थिति में संपन्न कराया जा रहा है.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि लोगों से यह अपील की जा रही है कि वे लोग कचरा को डिवाइडर या सड़क पर नहीं फेंके. घर में जमा कचरा को नगर परिषद के सफाई कर्मी और सफाई से संबंधित वाहन आने पर संबंधित कर्मी को कचरा दें. लगातार हमलोगों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद भी यदि सड़क या डिवाइडर पर कचरा फेंकने की शिकायत मिलती है तो वैसे लोग जो कचरा फेंकेगें, उनके ऊपर अर्थ दंड लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन