तिरंगे से सजा पूर्वी चंपारण, 1.08 लाख झंडे तैयार, गांधी मैदान में होगा मुख्य समारोह

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी चंपारण में स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभक्ति का माहौल है, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शहर से गांव तक तिरंगे की छटा नजर आ रही है. 405 जीविका दीदियों ने 1.08 लाख तिरंगे तैयार कर अभियान को नई जान फूंकी है.

विज्ञापन

मोतिहारी न्यूज: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्वी चंपारण में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शहर से लेकर गांव तक तिरंगे की छटा नजर आ रही है. कलेक्ट्रेट, गांधी मैदान, गांधी संग्रहालय और प्रमुख चौक-चौराहों को तिरंगे से सजाया गया है. बाजारों में भी तिरंगे की खूब बिक्री हो रही है और युवा, बच्चे व बुजुर्ग उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज खरीद रहे हैं.

तिरंगे से सजे शहर के बाजार और प्रमुख स्थल

मोतिहारी के भोतीझील पथ, गांधी चौक और मेन रोड समेत कई इलाकों में कारोबारी आकर्षक तिरंगे तैयार कर बेच रहे हैं. बाजार में छोटे-बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध हैं. स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की तैयारियां भी जोर पकड़ चुकी हैं.

कलेक्ट्रेट से गांधी संग्रहालय तक निकली तिरंगा यात्रा

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट से गांधी संग्रहालय तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाये. यात्रा के दौरान पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया.

गांधी मैदान में होगा मुख्य समारोह

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा. यहां जिले के प्रभारी मंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों के गांधी मैदान पहुंचने की संभावना है.

जीविका दीदियों ने तैयार किये 1.08 लाख तिरंगे

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जीविका दीदियों की भी अहम भूमिका रही है. जिले की 405 जीविका दीदियों ने दिन-रात मेहनत कर करीब 1.08 लाख तिरंगे तैयार किये हैं. इन झंडों को अभियान के तहत लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और अभियान दोनों को मजबूती मिली है.

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के प्रमुख महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर माल्यार्पण की विशेष व्यवस्था की गयी है. जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में जलजमाव से हाहाकार, नाले पर अतिक्रमण का आरोप


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन