Motihari: सिसवा सोब की पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुई डोली

Updated:
विज्ञापन
Motihari: सिसवा सोब की पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुई डोली

सिसवा सोब पंचायत के डोली देवी ने 59 मत से आशा देवी को पराजित कर पैक्स अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की. इस चुनाव में डोली देवी को 776 मत व आशा देवी को 717 मत प्राप्त हुआ था.

विज्ञापन

Motihari: कल्याणपुर. प्रखंड के सिसवा सोब पंचायत के डोली देवी ने 59 मत से आशा देवी को पराजित कर पैक्स अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की. इस चुनाव में डोली देवी को 776 मत व आशा देवी को 717 मत प्राप्त हुआ था. उक्त पंचायत में फैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था. इस चिलचिलाती धूप में लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पैक्स चुनाव का सभी बूथ राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा सोब में बनाया गया था. कुल 3389 मतदाताओं में 1690 मतदाता ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया. मतदाताओं ने 49.87 प्रतिशत मत हुआ. इसकी पुष्टि निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन