ePaper

Motihari: झाड़-फूंक को लेकर घर में हुआ विवाद, रात में लगाई फांसी

Updated at : 10 Jul 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: झाड़-फूंक को लेकर घर में हुआ विवाद, रात में लगाई फांसी

जागीराहां पंचायत के एक वार्ड में एक किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: कोटवा. थानाक्षेत्र के जागीराहां पंचायत के एक वार्ड में एक किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की बताई जाती है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार में झाड़-फूंक को लेकर विवाद हुआ था, उसके बाद सुबह में किशोरी की घर में फंदे से लटकते हुए पाई गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को रात में ही दे दी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस सुबह में घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना के कारणों में जुटी हुई है. घर में उसके विधवा मां और उसके सिवा और कोई नहीं था. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. एसआई दृप्ति कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का असली वजह स्पष्ट हो पाएगा. हालांकि परिजनों द्वारा इस संबंध के कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन