जगह जगह कैंप कर कांवरियों के सेवा में लगे रहे भक्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2024 10:28 PM

विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पताही के बेलवा घाट समागम स्थल से लेकर अरेराज तक का मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा और जयघोष से गूंजायमान होता रहा.

विज्ञापन

मोतिहारी.अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पताही के बेलवा घाट समागम स्थल से लेकर अरेराज तक का मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा और जयघोष से गूंजायमान होता रहा. रविवार की देर शाम से कांवरियाें का जत्था शहर में प्रवेश करना शुरू किया जो सोमवार अहले सुबह तक रहा. पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ अधिक रही. युवाओं की भी टोली जगह-जगह नजर आ रही थी और कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही थी. कांवरियों की सेवा के लिए जगह जगह कैंप लगाया गया था और भक्त उनकी सेवा में पूरी तरह से सक्रिय थे. कांवरियों को किसी तरह की समस्या न हो और वे आसानी से अरेराज पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था थी. कैंप में खाने व पीने की सामग्रियों से लेकर दवा आदि के इंतजाम किये गये थे. अरेराज पहुंचने के बाद बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की. इधर, जिला व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चाैकस रहा और लगातार प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी गश्ती करते नजर आये. थानों की पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय रही और तमाम तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. तुरकौलिया रोड रघुनाथपुर में बना जिला नियंत्रण कक्ष भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहा और पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारी तैनात रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन