कोटा से छात्र आयुष का शव पहुंचरा बेदीबन मधुबन

कोटा पढ़ने गया 17 वर्षीय आयुष का शव उसके घर सोमवार को पहुंचते ही बेदीबन मधुबन गांव चीत्कार से भर उठा.
पिपरा . कोटा पढ़ने गया 17 वर्षीय आयुष का शव उसके घर सोमवार को पहुंचते ही बेदीबन मधुबन गांव चीत्कार से भर उठा. मृतक आयूष कुमार इस गांव के अशोक जायसवाल का पुत्र आयुष जयसवाल था. जो कोटा में डेढ़ साल पूर्व से पढ़ाई कर रहा था. ग्रामीणों में हो रहे चर्चा के अनुसार बताया जाता है कि उक्त छात्र मेडिकल की तैयारी करने काेटा गया था. जहां एकाएक अकेलापन महसूस करते हुए अवसादग्रस्त हो गया, उसके बाद उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली. पंचायत के मुखिया विजय कुमार ने बताया कि आयुष दो भाई था. वह छोटा वाला था. उसका पूरा परिवार काठमांडू में रहता है, उसके पिता काठमांडू में बिजनेस करते है. आयुष की मौत से इलाके में गम का माहौल है. बाहर में पढने वाले छात्रों के परिजन काफी चिंतित है. आये दिन कोटा में हो रही इस तरह की घटना ने परिजनों को झकझोड़ कर रख दिया है. इससे पहले जमुनिया पंचायत के खैरी गांव के प्रमोद कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार की भी कोटा में संदेहास्पद मौत हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




