Motihari :डीडीसी ने सामुदायिक शौचालय का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Motihari :डीडीसी ने सामुदायिक शौचालय का किया उद्घाटन

लोहिया स्वच्छ अभियान व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत नगदहा पंचायत में सोमवार को कचरा प्रबंधन इकाई का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

Motihari : गोविंदगंज. लोहिया स्वच्छ अभियान व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत नगदहा पंचायत में सोमवार क��� कचरा प्रबंधन इकाई का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन डीडीसी शंभू शरण पांडेय व बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पैडल व ई रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. डीडीसी ने उपस्थित लोगों को बताया कि स्वच्छता को लेकर सरकार गंभीर है. गांव को स्मार्ट बनाने के लिए चलो गांव की ओर के तहत कई गांव में योजनाएं चलाई जा रही है. जिला में लगभग 400 पंचायतों खेल मैदान का चयन किया गया है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस दौरान उन्होंने पंचायतें में बने सामुदायिक भवन,शौचालय व स्नान घर का उद्घाटन किया. कहा कि कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से कर्मी डोर टू डोर कचरा का उठाव कर कचरा को प्रोसेसिंग प्लांट में ठोस एवं तरल कचरा को अलग-अलग रखा जाएगा. मौके पर जेइ नीतीश कुमार तिवारी, पंचायत प्रतिनिधि व अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन