Motihari: राजस्व महाअभियान में तय की गयी शिविर की तिथि

Published by : RAJNIKHIL BANJRIYA Updated At : 22 Aug 2025 6:24 PM

विज्ञापन

अंचल में रैयतदारों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग द्वारा आयोजित महाअभियान शिविर की पंचायतवार सूची जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

Motihari: बंजरिया. अंचल में रैयतदारों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग द्वारा आयोजित महाअभियान शिविर की पंचायतवार सूची जारी कर दी गयी है. सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि 20 सितंबर तक सभी रैयतदार अपने पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में आवेदन देकर भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं. इसको लेकर पंचायतवार तिथियां तय की गयी हैं और घर-घर सूचना दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें. सीओ ने बताया कि राजस्व महाअभियान का उद्देश्य रैयतदारों की समस्याओं का त्वरित निबटारा करना और जमाबंदी पंजी में सुधार कराना है. विभाग की टीम ग्रामीणों के घर-घर जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति और आवेदन प्रपत्र उपलब्ध करा रही है. रैयतदार अपने दस्तावेजों में आवश्यक सुधार कर निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं. बताया कि सभी पंचायत में शिविर दो चरणों में आयोजित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJNIKHIL BANJRIYA

लेखक के बारे में

By RAJNIKHIL BANJRIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन