केएलएनडी कॉलेज में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम में नामांकन शुरू, 27 जुलाई तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्क तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर! केएलएनडी कॉलेज में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कला और वाणिज्य संकाय के नए कोर्सेज में प्रवेश का मौका, जिसमें पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट और छात्रवृत्ति का भी लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Motihari News: जिले के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. केएलएनडी कॉलेज में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेरिट सूची के आधार पर 27 जुलाई तक प्रवेश लिया जाएगा.

विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि रिक्त सीटों पर निर्धारित नियमों के अनुसार आगे भी नामांकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इन दो नए कोर्सों में मिलेगा प्रवेश

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने बताया कि इस सत्र में कला संकाय के अंतर्गत बीए इन कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग तथा वाणिज्य संकाय के अंतर्गत बीकॉम इन बैंकिंग, फाइनेंस सर्विस एंड इंश्योरेंस कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी.

इन कोर्सों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल भी उपलब्ध कराना है.

पढ़ाई के साथ मिलेगा स्किल डेवलपमेंट का लाभ

कॉलेज के अनुसार एईडीपी कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कौशल विकास का भी अवसर मिलेगा.

कोर्स पूरा करने के बाद छात्र-छात्राएं रोजगार के अवसरों के लिए तैयार होंगे और आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के भी पात्र रहेंगे.

तीसरे वर्ष में छात्रवृत्ति की सुविधा

महाविद्यालय ने बताया कि इस कार्यक्रम के तीसरे वर्ष में विद्यार्थियों को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

इससे आर्थिक रूप से भी छात्रों को सहयोग मिलने की उम्मीद है.

खाली सीटों पर भी मिलेगा मौका

डॉ. प्रभाकर कुमार ने बताया कि मेरिट सूची के आधार पर नामांकन के अलावा खाली सीटों पर "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर भी प्रवेश लिया जा सकता है.

इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर कॉलेज पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन