बिहार की इस पंचायत से सीखेंगे 5 जिलों के 100 मुखिया, विकास मॉडल का करेंगे अध्ययन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करती मुखिया तान्या प्रवीण व उपस्थित अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बंजरिया प्रखंड की सिसवा पूर्वी पंचायत में एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित हुई. इस दौरान बिहार के पांच जिलों से आए 100 मुखिया और अधिकारियों ने पंचायतों में हुए विकास कार्यों के अनुभव साझा किए.

विज्ञापन

Motihari News: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित 'एक्सपोज़र विजिट विदइन स्टेट' कार्यक्रम के अंतर्गत बंजरिया प्रखंड की सिसवा पूर्वी पंचायत में राज्य स्तरीय परिचय एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में बिहार के पांच जिलों से आए 100 मुखिया और अधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य पंचायतों में हुए विकास कार्यों के अनुभव साझा करना और बेहतर मॉडल को अन्य क्षेत्रों तक पहुंचाना था.

पांच जिलों के 100 मुखिया हुए शामिल

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोजपुर, सारण, सीतामढ़ी, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिले के कुल 100 मुखिया शामिल हुए.

प्रतिभागियों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी साझा की. इससे आपसी सीख और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला.

अधिकारियों ने साझा किए विकास के सुझाव

बैठक में पूर्वी चंपारण की नोडल पदाधिकारी रानी कुमारी, अजय कुमार और सी-थ्री संस्था के आदित्य कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और बेहतर प्रशासनिक समन्वय पर अपने विचार रखे.

आज होगा विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण

बैठक के बाद अब सभी अतिथि मुखिया तान्या प्रवीण के नेतृत्व में सिसवा पूर्वी पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों और नवाचारों का जमीनी निरीक्षण करेंगे.

प्रशासन का मानना है कि इस अध्ययन भ्रमण से अन्य पंचायतों को भी विकास के सफल मॉडलों को अपनाने में मदद मिलेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन