अयोध्या से नेपाल जाने वाले राम-जानकी मार्ग पर बड़ा खतरा, कृष्णानगर पुल का एप्रोच धंसा

लाल घेरे में धंसा पुल का एप्रोच
मोतिहारी जिले में NH-227 पर स्थित कृष्णानगर पुल का दक्षिणी एप्रोच लंबे समय से धंसा हुआ है. इससे वाहन चालकों को तेज झटकों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोग स्थायी मरम्मत की मांग कर रहे हैं.
Motihari News: मोतिहारी जिले के एनएच-227 पर स्थित कृष्णानगर पुल का दक्षिणी एप्रोच लंबे समय से धंसा हुआ है. इसके कारण पुल से गुजरने वाले छोटे और बड़े वाहनों को तेज झटकों के साथ आवागमन करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और बाढ़ के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है.
धंसे हुए हिस्से की वजह से यहां हर समय सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं बाइक सवार
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के नीचे हुए धंसान के कारण एप्रोच सड़क असमान हो गई है. कई बाइक सवार संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं.
यह मार्ग मधुबन को फेनहारा से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है. साथ ही अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ने वाला एनएच-227 मोतिहारी, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन माना जाता है.
बार-बार भराई, फिर भी नहीं निकला स्थायी समाधान
ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई समय-समय पर धंसे हिस्से में निर्माण सामग्री डालकर भराई कराता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद सड़क फिर पहले जैसी स्थिति में पहुंच जाती है.
लोगों ने मांग की है कि बरसात का मौसम पूरी तरह शुरू होने से पहले एप्रोच की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका खत्म हो.
प्रशासन ने एनएचएआई को सूचना देने की बात कही
इस संबंध में बीडीओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी एनएचएआई को देकर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई कराई जाएगी.
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि समय रहते मरम्मत का काम शुरू होने से बरसात के दौरान आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










