दशरथ मांझी की याद में नशामुक्ति का संकल्प, महादलित बस्तियों में पहुंचकर लोगों को किया जागरूक
कोईलहरा गांव में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते समाजिक कार्यकर्ता
मधुबन प्रखंड में 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया.
Motihari News: ‘माउंटेन मैन’ के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर सोमवार को मधुबन प्रखंड के कोईलहरा महादलित बस्ती एवं मुशहरी टोला समेत विभिन्न गांवों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता विक्की कुमार सिंह ने दशरथ मांझी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, दृढ़ निश्चय, प्रेम, समर्पण और विश्वास को याद किया. इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.
Madhuban News: दशरथ मांझी के संघर्ष को किया याद
सामाजिक कार्यकर्ता विक्की कुमार सिंह ने कोईलहरा, लोहरगांव और गड़हिया समेत विभिन्न गांवों के मांझी टोला एवं मुशहरी टोला में पहुंचकर दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी का जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और मेहनत की प्रेरणादायक मिसाल है. उनके जीवन से सीख लेकर समाज को आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए.
लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान समुदाय के लोगों को नशापान से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया. विक्की कुमार सिंह ने कहा कि नशे की आदत परिवार और समाज दोनों के विकास में बाधा बनती है. उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की.
बच्चों से शिक्षा पर ध्यान देने की अपील
मांझी समाज के बच्चों से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं. बच्चों को दशरथ मांझी के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया.
स्थानीय लोगों से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ने विभिन्न बस्तियों के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की अपील की.
कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कमलेश मांझी, वकील मांझी, सुरेंद्र मांझी, दीपक पटेल, मनीष सिंह, रविंद्र पटेल, नेजाम अंसारी, सुमन पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम और नशामुक्ति जागरूकता की पहल की सराहना की.
यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, हर-हर महादेव से गूंज उठा अरेराज धाम, तीसरी सोमवारी पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









