कांवरियों के लिए सेवा का संगम, चकिया में लॉयन्स क्लब ने बांटा पेयजल और फल

Updated:
विज्ञापन

कांवरियों के लिए सेवा शिविर

नाग पंचमी के पावन अवसर पर लॉयन्स क्लब चकिया ने केसरिया रोड पर एक सेवा शिविर लगाया. इस शिविर में देवघर जाने वाले काँवरियों और श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल, शरबत, फल और फ्रूटी का वितरण किया गया, जिससे उनकी यात्रा सुगम हुई.

विज्ञापन

Motihari News: चकिया नगर परिषद क्षेत्र के केसरिया रोड में नाग पंचमी के अवसर पर लॉयन्स क्लब चकिया की ओर से कांवरिया सेवा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में देवघर जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल, शरबत, फल एवं फ्रूटी का वितरण किया गया. आयोजन में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

Chakia News: दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का हुआ शुभारंभ

कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार, क्लब अध्यक्ष विशाल जायसवाल, जोन चेयरपर्सन ओमप्रकाश कुमार, सत्यम कार्तिकेय वत्स, क्लब उपाध्यक्ष कुंवर संदीप, अभय गुप्ता, मुकेश सोनी एवं मनोज बजाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कांवरियों के बीच शुद्ध पेयजल और फल का वितरण

शिविर में लॉयन्स क्लब के सदस्यों ने कांवरियों को शुद्ध पेयजल, शरबत, फल और फ्रूटी उपलब्ध कराई. सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत देने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभाकर कुमार ने किया.

थानाध्यक्ष ने क्लब की पहल को सराहा

चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने लॉयन्स क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के क्षेत्र में लॉयन्स क्लब लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है. कांवरियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन सामाजिक सरोकार का सराहनीय उदाहरण है.

अंगवस्त्र देकर अतिथियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने मुख्य अतिथि सहित लॉयन्स क्लब के सदस्यों का अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान सेवा कार्य में शामिल सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा.

सेवा कार्य में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कांवरिया सेवा शिविर को सफल बनाने में अरविंद कुमार मंटू, रमेश ठाकुर, विकास भारती, सोमेश्वर पटेल, अजय सिंह, सुरेश गिरी, बिट्टू कुमार, पवन यादव और रूपेश सर्राफ सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ेें:शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, STET 2026 आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस


विज्ञापन
Nirmal Kumar

लेखक के बारे में

By Nirmal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन