10 दिन से अंधेरे में हरदिया, 100 केवीए ट्रांसफार्मर उतारने पहुंची टीम तो भड़के ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

हरदिया गांव में ट्रांसफार्मर के पास हंगामा करते ग्रामीण

पिछले दस दिनों से मधुबन प्रखंड के हरदिया गांव में बिजली आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी में 60-70 घरों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं. 100 KVA ट्रांसफार्मर लगाने पर ग्रामीणों और बिजली विभाग में हंगामा हो गया.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी.  मधुबन प्रखंड के हरदिया गांव में पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है. भीषण गर्मी के बीच करीब 60 से 70 घरों के लोग बिजली संकट से परेशान हैं. वहीं बिजली नहीं रहने से खेतों में पटवन का काम भी प्रभावित हो रहा है. सोमवार को बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास हंगामा कर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.

Madhuban News: 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित

हरदिया गांव के पश्चिम स्थित कृषि फीडर के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था. इसी ट्रांसफार्मर से खेती के साथ आसपास के घरों में भी बिजली की आपूर्ति होती थी. करीब दस दिन पहले ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद गांव में बिजली संकट बना हुआ है.

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से घरों में अंधेरा छाया हुआ है. भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं खेतों में सिंचाई का काम भी प्रभावित हो रहा है.

25 केवीए की जगह पहुंचा 100 केवीए ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों के अनुसार रविवार को बिजली विभाग की ओर से 25 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव पहुंचाया गया. ग्रामीणों ने उसे पोल पर चढ़वा दिया. इससे लोगों को उम्मीद जगी कि अब लंबे समय से चला आ रहा बिजली संकट समाप्त हो जाएगा.

ट्रांसफार्मर उतारने पहुंची टीम तो ग्रामीणों ने किया विरोध

सोमवार को बिजली विभाग के कर्मी 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को उतारने पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर पोल पर लग चुका है और इससे गांव की बिजली समस्या का समाधान हो सकता है.

मामले की सूचना मिलने पर एसआई शत्रुजीत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे.

बिजली विभाग ने बताया 25 केवीए का है प्रावधान

बिजली विभाग के अभियंता चकिया संतोष कुमार ने बताया कि कृषि फीडर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि हरदिया गांव के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विभाग के पास उपलब्ध है.

विभाग के अनुसार निर्धारित प्रावधान के तहत 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है. वहीं ग्रामीण 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को नहीं हटाने की मांग कर रहे हैं.

बिजली संकट दूर करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है. उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज के साथ खेती भी प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने मांग की कि ट्रांसफार्मर को लेकर जल्द निर्णय लेकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए.

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, हर-हर महादेव से गूंज उठा अरेराज धाम, तीसरी सोमवारी पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन