Motihari : वाहन की ठोकर से अज्ञात साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari : वाहन की ठोकर से अज्ञात साइकिल सवार की मौत

चकिया-केसरिया रोड स्थित घंघटी नहर के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

Motihari : चकिया. चकिया-केसरिया रोड स्थित घंघटी नहर के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी. घटना में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को पुलिस के 112 वाहन ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की उम्र लगभग तीस वर्ष बताई जाती है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. घटनास्थल पर साइकिल मौजूद थी, जिसका ताला भी टूटा हुआ था.स्था नीय लोग टेम्पो द्वारा ठोकर मारकर भागने की बात कह रहे हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन