मोतिहारी में सेवा संकल्प समर्पण के 100 दिन पर भव्य समारोह, 10 उत्कृष्ट शिक्षकों समेत कलाकार सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में  कला बिखेरते कलाकार | Prabhat Khabar Network

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला बिखेरते कलाकार

मोतिहारी में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति और लोक संस्कृति से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस अवसर पर उत्कृष्ट कलाकारों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

Motihari News: बिहार सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति और लोक संस्कृति से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया. समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों और 10 सरकारी विद्यालयों के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

लोक संस्कृति की दिखी अद्भुत झांकी

समारोह में ग्रामीण परिधानों में सजी छात्राओं ने समूह गीत और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी. छात्राओं ने बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया. उनकी शानदार प्रस्तुति पर पूरा महात्मा गांधी प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कार्यक्रम को बेहतर और आकर्षक बनाने में संगीत शिक्षक रत्ना प्रिया, माला कुमारी, कुंदन वत्स एवं विकास कुमार की भूमिका सराहनीय रही.

कुमार बादल की गजल पर झूमे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जिले के ख्यातिप्राप्त गायक कुमार बादल की प्रस्तुति रही. उन्होंने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गजलें पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. तबले पर कलाकार अनुराग मिश्रा ने शानदार संगत देकर प्रस्तुति को और प्रभावी बनाया. गजल और तबले की जुगलबंदी का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया.

कलाकारों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित

समारोह के समापन सत्र में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि, वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी तथा वरीय संस्कृतिकर्मी संजय पाण्डेय ने संयुक्त रूप से प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

10 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के सरकारी विद्यालयों के 10 चयनित शिक्षकों को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. अधिकारियों ने कहा कि सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के संकल्पों को धरातल पर उतारने में कर्मियों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान दूसरे कर्मियों को भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा.

यह भी पढ़ें: केसरिया में इंडेन गैस गोदाम का ताला काटकर छह सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन