घोड़ासहन में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी, विभाग को 1.81 लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी टीम के साथ विद्युत विभाग के कनीय अभियंता | Prabhat Khabar Network

छापेमारी टीम के साथ विद्युत विभाग के कनीय अभियंता

मोतिहारी के घोड़ासहन में बिजली चोरी के खिलाफ हुई कार्रवाई में चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इन पर कुल ₹1.81 लाख से अधिक की राजस्व क्षति का आरोप है.

विज्ञापन

Motihari News: घोड़ासहन में सहायक विद्युत अभियंता के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते चार लोगों को पकड़ा गया. सभी के खिलाफ बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत घोड़ासहन थाना में मामला दर्ज कराया गया है.

चार उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

कनीय विद्युत अभियंता श्री झा ने बताया कि जांच के दौरान बरका भेलवा निवासी सुमन देवी, जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह और सुरेंद्र सिंह के यहां अवैध रूप से बिजली के उपयोग का मामला सामने आया. जांच के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विभाग की कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा.

चार मामलों में 1.81 लाख रुपये की राजस्व क्षति

जेई के अनुसार जांच के दौरान सुमन देवी पर 34,434 रुपये, जितेंद्र सिंह पर 67,153 रुपये, पंकज सिंह पर 32,153 रुपये और सुरेंद्र सिंह पर 47,764 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन किया गया है. चारों मामलों में बिजली विभाग को कुल 1,81,504 रुपये की क्षति होने का अनुमान है.

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

छापेमारी में विद्युत विभाग की टीम रही शामिल

विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान में कनीय विद्युत अभियंता के अलावा सुरेंद्र साह, धनंजय कुमार, दीनानाथ साह, ओमप्रकाश यादव समेत अन्य मानव बल शामिल रहे. टीम ने क्षेत्र में बिजली कनेक्शन और आपूर्ति की जांच की तथा अनियमितता मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें: केसरिया में इंडेन गैस गोदाम का ताला काटकर छह सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा


विज्ञापन
Munendra Kumar

लेखक के बारे में

By Munendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन