मोतिहारी में धनौती नदी पर 13.71 करोड़ का पुल तैयार, 10 प्रखंडों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

अंतिम रूप में तैयार धनौती नदी पर बना पुल
मोतिहारी के मजुराहा में धनौती नदी पर 13.71 करोड़ रुपये की लागत से बना आरसीसी पुल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. यह पुल 10 प्रखंडों के लोगों को मोतिहारी जिला मुख्यालय से जोड़ेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी.
Motihari Bridge News: पूर्वी चंपारण जिले के लोगों के लिए विकास से जुड़ी बड़ी खबर है. मोतिहारी के मजुराहा में धनौती नदी पर करीब 13.71 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आरसीसी पुल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. अब पुल के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों पुल का उद्घाटन कराये जाने की संभावना है. पुल के चालू होने के बाद मोतिहारी और आसपास के कई प्रखंडों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
धनौती नदी पर 13.71 करोड़ से बना पुल
मजुराहा में धनौती नदी पर बनाये गये इस पुल की स्वीकृति तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान दी थी. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया. करीब 13.71 करोड़ रुपये की लागत से बने आरसीसी पुल का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी है. अब लोगों को पुल के जल्द चालू होने का इंतजार है.
10 प्रखंडों के लोगों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
पुल के चालू होने के बाद करीब 10 प्रखंडों के लोगों को जिला मुख्यालय मोतिहारी आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है. अभी कई इलाकों के लोगों को मोतिहारी पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. पुल शुरू होने के बाद दूरी के साथ यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा. इससे लोगों का घंटों का सफर मिनटों में पूरा होने की उम्मीद है.
किसानों और मरीजों को भी बड़ी राहत
पुल शुरू होने का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलने की संभावना है. किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी. वहीं विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी. मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने में भी समय की बचत होगी.
व्यापारिक गतिविधियों को भी मिलेगा बढ़ावा
बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. आवागमन सुगम होने से स्थानीय बाजारों तक लोगों की पहुंच आसान होगी. इससे ग्रामीण इलाकों के आर्थिक विकास को भी गति मिल सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के चालू होने से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी.
जिला मुख्यालय से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
मजुराहा में धनौती नदी पर पुल निर्माण पूरा होने के बाद जिला मुख्यालय से आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है. अब लोगों की नजर पुल के उद्घाटन और आवागमन शुरू होने पर है.
यह भी पढ़ें: केसरिया में इंडेन गैस गोदाम का ताला काटकर छह सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










