Motihari: अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह सजे भव्य पूजा पंडाल

Updated:
विज्ञापन
Motihari: अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह सजे भव्य पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा की अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

Motihari: कोटवा. प्रखंड में दुर्गा पूजा की अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. प्रखंड के दो दर्जन से अधिक स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. कोटवा बाजार, कमल मार्केट, अहिरौलिया, खजुड़िया, जैसाली पट्टी, बझीया बाजार और वनबिरवा समेत कई जगहों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं. सोमवार को माता का पट खुलते ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे. महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. दिनभर पूजा पंडालों में जयकारों की गूंज बनी रही और भक्ति भाव से वातावरण सराबोर रहा. भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्वयंसेवकों को भीड़ नियंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भजन-कीर्तन की विशेष व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन