Motihari : मुख्यमंत्री को एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, हाथ हिला किया अभिनन्दन

Published by : RAJNIKHIL BANJRIYA Updated At : 23 Sep 2025 5:37 PM

विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों की भीड़ हाइवे के किनारे जुटी रही.

विज्ञापन

बंजरिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को वनस्पति माई स्थान के समीप बने हेलीपेड से लेकर चैलाहां चौक स्थित पंचमंदिर फुलवारी तक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों की भीड़ हाइवे के किनारे जुटी रही. हेलीपैड के समीप, वनस्पति माई मंदिर चौक, सेमरा चौक स्थित श्री महावीर विष्णु उच्च विद्यालय के बाहर, सेमरा चौक, झकिया चौक, पचरुखा, चैलाहां शंकर ढाबा, चैलाहां चौक सहित अन्य चौक – चौराहे पर सड़क किनारे महिला एवं पुरुष मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े देखे गए. कई लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री कहीं नहीं रुके, गाड़ी में से ही मुख्यमंत्री ने हाइवे किनारे खड़े लोगों को देख हाथ हिला अभिनंदन किया. जिसके बाद लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रहा था. मुख्यमंत्री का काफिला सीधे हेलीपैड से सबसे पहले सेमरा स्थित श्री महावीर विष्णु उच्च विद्यालय परिसर में पहुंचा, जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के लगे स्टॉल का जायजा लेने के बाद चैलाहां चौक स्थित पंचमंदिर फुलवारी में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में प्रवेश कर गया.बता दें कि चैलाहां चौक स्थित पंचमंदिर फुलवारी में कार्यक्रम सम्पन्न के होने बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंच पटना के लिए रवाना हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक झलक देखने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से ही अपराह्न डेढ़ बजे तक लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJNIKHIL BANJRIYA

लेखक के बारे में

By RAJNIKHIL BANJRIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन