मोतिहारी: ATM काटकर 37 लाख उड़ाने वाले गैंग का खुलासा, हरियाणा-राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एटीएम चोरी कांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी.

मोतिहारी पुलिस ने 37 लाख रुपये की एटीएम चोरी मामले का खुलासा करते हुए हरियाणा और राजस्थान के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी पुलिस ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में हुई एसबीआई एटीएम चोरी कांड का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से गैस कटर का नोजल और घटना में प्रयुक्त वाहन का नंबर प्लेट बरामद किया है.

गैस कटर से काटकर उड़ाए थे 37 लाख रुपये

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अप्रैल 2026 में हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आवेदन देकर सूचना दी गई थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 37 लाख 36 हजार 100 रुपये चोरी कर लिए गए.

घटना 29 अप्रैल की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच हुई थी.

तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार की पहचान की.

पटना में छापेमारी के दौरान पुलिस ने वाहन से जुड़ा नंबर प्लेट और पीतल का गैस कटर नोजल बरामद किया.

पुलिस ने हरियाणा निवासी साहिल खान और राजस्थान निवासी जुबेर खान को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने बिहार के कई जिलों में एटीएम काटकर चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

नूह मेवात गैंग के तार कई राज्यों से जुड़े

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह गिरोह हरियाणा के नूह मेवात क्षेत्र से संचालित होता है और बिहार में यह उनकी आठवीं वारदात थी.

उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की जाएगी. केस के खुलासे के लिए सदर और अरेराज के दो डीएसपी ने छह दिनों तक नूह में कैंप कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की.

बरामद सामान

  • पीतल का गैस कटर नोजल
  • घटना में प्रयुक्त वाहन का नंबर प्लेट

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • दिलीप कुमार
  • रवि कुमार
  • अनिल परासर
  • रघुनाथपुर थाना और साइबर टीम के पुलिसकर्मी

पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन