Crime News: तिहाड़ जेल से मोतिहारी लाया गया राहुल सिंह, जानें इस कुख्यात अपराधी के बारे में सब कुछ

Crime News राहुल मोतिहारी के अरेराज के खजुरिया का है. उसपर जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक हत्या व रंगदारी के मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था.
Crime News कुख्यात राहुल सिंह उर्फ मुखिया जी को रविवार की रात दिल्ली के तिहाड़ जेल से मोतिहारी लाया गया. सोमवार को मारपीट के एक मामले में उसे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चार के न्यायालय में पेशी हुई. इसके बाद उसे मोतिहारी सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया.
राहुल मोतिहारी के अरेराज के खजुरिया का है. उसपर जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक हत्या व रंगदारी के मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि 2014 में नगर थाने में उसके विरुद्ध मारपीट व गाली गलौज का एक मामला दर्ज हुआ था.
श्रीकृष्ण नगर के शिबू ठाकुर के आवेदन पर नगर थाना कांड दर्ज किया गया था. उसी मामले में पेशी के लिए उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल से भारी सुरक्षा के बीच मोतिहारी लाया गया. राहुल की पेशी को लेकर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी. कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था. पेशी के बाद उसको सेंट्रल जेल मोतिहारी में शिफ्ट कर दिया गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




