कटहा में दंपत्ति पर फरसा से हमला, प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 9:40 PM

विज्ञापन

कटहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अलमुद्दीन व उसकी पत्नी अनिशा खातून को फरसा से मार घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. कटहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अलमुद्दीन व उसकी पत्नी अनिशा खातून को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जख्मी अलमुद्दीन ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान गांव के ही हुसैनहरा खातून, राजाबाबू, तबरेज व रूबैया खातून ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार जख्मी कर दिया. बचाने आयी पत्नी को भी पीटा. वहीं पॉकेट से पांच हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छाबनीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन