Motihari: सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ ने दिया धरना

मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी के गेट पर संघ के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना दिया.
Motihari: मोतिहारी. बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ बिहार के आह्वान पर मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी के गेट पर संघ के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना पर बैठे लोग काला बिल्ला लगाये हुए थे. मांगों में धान अधिप्राप्ति कार्य को लेकर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनावश्यक कार्रवाई नहीं करे, राजपत्रित पदाधिकारी बनाने, वाहन उपलब्ध कराने आदि मांग शामिल थी. धरना में शामिल लोगों में मारूतिनंदन सिंह, अशोक कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, रविरंजन कुमार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










