Motihari news : इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द करें पूरा : डीएम

Updated:
विज्ञापन
Motihari news : इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द करें पूरा : डीएम

जिला स्कूल में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का जल्द निर्माण कार्य पूरा कर उसे हैंड ओवर करने का निर्देश डीएम सौरभ जोरवाल ने भवन निर्माण विभाग के अभियंता को दिया है.

विज्ञापन

Motihari news :मोतिहारी. जिला स्कूल में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का जल्द निर्माण कार्य पूरा कर उसे हैंड ओवर करने का निर्देश डीएम सौरभ जोरवाल ने भवन निर्माण विभाग के अभियंता को दिया है. गुरुवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया और तमाम तरह की गतिविधियों की जानकारी ली. निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया और कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिये. निरीक्षण के दौरान बैडमिंटन कोर्ट और कबड्डी कोर्ट पूरी तरह से निर्मित पाया. कहा कि यह स्टेडियम जिले के खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होगा. खेल को बढ़ावा मिलेगा. इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन