ePaper

विधिज्ञ संघ के कार्यकारिणी कमेटी का परिणाम घोषित

Updated at : 11 Aug 2024 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
विधिज्ञ संघ के कार्यकारिणी कमेटी का परिणाम घोषित

जिला विधिज्ञ संघ कार्यकारिणी कमिटी 2024-26 के सभी 19 पदों का परिणाम रविवार को घोषित हो गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. जिला विधिज्ञ संघ कार्यकारिणी कमिटी 2024-26 के सभी 19 पदों का परिणाम रविवार को घोषित हो गया. उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह, हरेश्वर प्रसाद एवं विनय कुमार सिंह विजयी घोषित हुए. अनिल कुमार सिंह को 492, हरेश्वर प्रसाद को 472 एवं विनय कुमार सिंह को 394 मत प्राप्त हुआ. वहीं चौथे स्थान पर अशोक कुमार पाण्डेय रहे उन्हें 362 मत प्राप्त हुए. वहीं संयुक्त सचिव के पद पर राहुल कुमार त्रिपाठी, कुमार सौरभ, एवं अशोक कुमार विजयी घोषित हुए. निवर्तमान संयुक्त सचिव भिषम कुमार 15 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार से पराजित हो गए. राहुल कुमार त्रिपाठी को 636, कुमार सौरभ को 571 एवं अशोक कुमार 460 मत लेकर जीत दर्ज किया. चौथे स्थान पर भिषम कुमार 446 मत लेकर पराजित हो गए. सहायक सचिव पद पर केशव कुमार वर्मा 634, राकेश कुमार मिश्र 599, रजनीकांत पाण्डेय 528 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए. चौथे स्थान पर अविनाश कुमार 477 मत प्राप्त कर जीत से 51 वोटो से पीछे रह गए, जहां उपाध्यक्ष पद पर निवर्तमान उपाध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद एवं विनय कुमार सिंह अपनी सीट बचाने में सफल रहे. वहीं निवर्तमान संयुक्त सचिव अशोक कुमार सहायक सचिव में केशव कुमार वर्मा अपना सीट बचाने में सफल रहे. कार्यकारणी सदस्य पद पर अचलदेव कुमार, निवर्तमान सदस्य आलोक चंद्र, अभिषेक अभिषेक प्रकाश नये सदस्य सुजीत कुमार तिवारी, राजेश कुमार, गौरीशंकर मिश्र विजय घोषित हुए. आठवे नम्बर पर अनिल कुमार 592 मत प्राप्त कर जीत से पिछे रह गये. शनिवार को अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार मिश्र जीत हासिल किए. रविवार को दिन भर मुख्य चुनाव पदाधिकारी रमाकांत शुक्ल सहायक चुनाव पदाधिकारी रामजय प्रताप सिंह, शुभनंदन वर्मा, रामाकांत, राकेश, मंजय मिश्र प्रत्येक टेबुल पर घुमकर गिनती की जायजा लेते रहे. मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री शुक्ला ने बताया कि सोमवार को 1.30 बजे सभी जीते पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा. नये कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

अध्यक्ष शेषनारायण कुंवर

महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी

उपाध्यक्ष

अनिल कुमार सिंह

हरेश्वर प्रसाद

विनय कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष

सतेन्द्र कुमार मिश्र

संयुक्त सचिव

राहुल कुमार त्रिपाठी

कुमार सौरभ

अशोक कुमार निवर्तमान संयुक्त सचिव

सहायक सचिव

केशव कुमार वर्मा निवर्तमान सहायक सचिव

राकेश कुमार मिश्र

रजनीकांत पाण्डेय

कार्यकारिणी सदस्य

अचलदेव कुमार

आलोक चंद्र

अभिषेक प्रकाश

सुजीत कुमार तिवारी

राजेश कुमार

ब्रजेश कुमार

गौरीशंकर मिश्र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन