Motihari news : निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों को भी हर महीने देनी है पूरी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Motihari news : निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों को भी हर महीने देनी है पूरी रिपोर्ट

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों को भी भारत सरकार के एचआइएमएस पोर्टल पर प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का डेटा नियमित रूप से अपलोड करना होगा.

विज्ञापन

Motihari news :मोतिहारी.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों को भी भारत सरकार के एचआइएमएस पोर्टल पर प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का डेटा नियमित रूप से अपलोड करना होगा. मातृ शिशु- मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है. जिसका उद्देय होम डिलेवरी को कम करना है. इसको ले स्वास्थ्य महकमा संस्थागत प्रसव व टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दे रहा है. जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवन पदाधिकारी आमानुल्लाह अमन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से निबंधित सभी नर्सिंग होम व क्लिनिक को आईडी व पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि प्रत्येक माह होने वाले प्रसव की संख्या एवं परिवार नियोजन सेवाओं की संख्या एचआइएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा सके. कहा कि निबंधित अस्पताल प्रबंधनों को रिपोर्टिंग हर हाल मे सही संख्या व अच्छे ढंग से करनी है. प्रत्येक माह की डाटा अगले माह के 10 तारीख तक अपलोड कर देना है. ताकि उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर मातृ व शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाया जा सके. इसको लेकर गत सप्ताह ही सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण श्रीवास्तव ने निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों के साथ पब्लिक प्राइवेट इंटरफेस मीटिंग किया गया. बैठक में एचआइएमएस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने संबंधित विस्तार से जानकारी दी गयी.

32 निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक है निबंधित

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ा के अनुसार जिले में करीब 32 निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक निबंधित है. इनमें निबंधित अधिकांश संस्थान शहर मोतिहारी में संचालित हो रहा है. लेकिन यह आंकड़ा काफी कम है. जबकि अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर भी अब कई निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक चल रहे है. जहां भी प्रसव कराया जा रहा है. ऐसे में संचालित सभी निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक को निबंधन के दायरे में लाना होगा. तभी जिले का सही प्रसव डाटा एचआईएमएस पोर्टल पर अपलोड हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन