Motihari : टेंडर के साथ विभागीय परिवाद में फंसी चिरैया - पूरनहिया जर्जर सड़क निर्माण की योजना

जिले के चिरैया शांति चौक से भेलवा होते हुए पूरनहिया से घोड़ासहन को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की निर्माण प्रकिया दांव पेंच के बाद अब विभागीय परिवाद में फंस गई है .
– सरकार ने सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत की है 33 करोड़ – 10 साल से जर्जर है शांति चौक से चिरैया – पूरनहिया सड़क -सड़क निर्माण की मांग को ले लोगों ने किया था वोट बहिष्कार Motihari : मोतिहारी. जिले के चिरैया शांति चौक से भेलवा होते हुए पूरनहिया से घोड़ासहन को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की निर्माण प्रकिया दांव पेंच के बाद अब विभागीय परिवाद में फंस गई है . जिसके कारण इसके निर्माण को ले प्रक्रिया लंबी खींच सकती है .यह सड़क पिछले करीब 10 साल से गढेनुमा व जर्जर हालत में है .जिसको ले स्थानीय लोगों ने लोक सभा चुनाव में वोट का बहिष्कार भी किया था. लोगों की मांग व वोट बहिष्कार को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति दी. निर्माण के लिए करीब 33 करोड़ रुपये स्वीकृत भी हुए. स्वीकृति के बाद जनप्रतिनिधियों में क्रेडिट लेने को होड़ मची .इसमें एक समाजसेवी की भूमिका भी सामने आयी जिन्होंने स्वीकृति में भूमिका निभायी. सड़क शिलान्यास के लिए भी अघोषित तौर पर फरवरी में योजना बनी लोगों में खुशी का संचार हुआ. लेकिन मार्च भी बीत गये, लेकिन अब तक टेंडर हीं फाइनल नहीं हुआ है. उक्त सड़क ग्रामीण कार्य विभाग ढाका के अधीन है.और यह सड़क ढाका व चिरैया विधान सभा के अलावे शिवहर लोक सभा के अधीन भी .इन सीटों पर अब भी सताधारी दल का कब्जा है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क के लिए कुछ संवेदके टेंडर डाले. इस बीच मेल् से तीसरे कुछ अन्य ने भी टेंडर डाल दिया. ऐसे में पाला अपने पक्ष में न होने के अंदेशा में किसी ने कागजात पूर्ण न होने को ले विभाग को आवेदन दिया तो आरोपित ने भी दूसरे पर यही आरोप मढ़ डाला. जहां पर्दे के पीछे कुछ कदावर की भी चर्चा है. इस प्रकार अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने में महीनों लगे तो आश्चर्य नहीं तब तक बारिश का मौसम भी आ जायेगा. स्थानीय स्तर पर सीएस व अन्य प्रक्रिया पूरी कर विभाग को भेज दिया गया है. जहां तक परिवाद का मामला है तो वरीय स्तर पर अधिकारियों की बेंच इस पर अंतिम फैसला लेगी. अगर मामले में परिवाद आरोप सही हुआ तो नये सिरे से टेंडर हो सकती है. वैसै सड़क निर्माण जल्द शूरू करना है. मनोज कुमार, ईई आरडब्लूडी ढाका ढाका डिविजन में 192 सड़कों पर खर्च होंगे 15 करोड़ ग्रामीण कार्य विभाग ढाका के अधीन छोटी बड़ी करीब 192 सड़कों के निर्माण काी स्वीकृति मिली है .जिसपर करीब करीब 15 करोड़ रूपये खर्च होंगे .कार्यपालक अभियंता ढाका मनोज कुमार के अनुसार चिरैया में 54 . 33 किमी की 38 सड़क, घोड़ासहन में 42 किमी की 49 सड़क,बनकटवा में 16 . 635 किमी की 16 सड़कें,ढाका में करीब 89 सड़क लम्बाई करीब 88 किमी स्वीकृत है जिसके लिए राशि भी आवंटित कर दी गई है .प्रक्रिया पूरी कर विभाग निर्माण कार्य आरंभ करायेगी..
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




