Motihari : चिरैया बीपीआरओ को मिली जान से मारने की धमकी, डीएम से सुरक्षा की लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
Motihari : चिरैया बीपीआरओ को मिली जान से मारने की धमकी, डीएम से सुरक्षा की लगायी गुहार

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संदीप कुमार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

Motihari : चिरैया. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संदीप कुमार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसके बाद बीपीआरओ ने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है. बताया है कि पंचायत सचिव भीम राय द्वारा बीपीआरओ को दूरभाष पर तू-तड़ाक करते हुए हाथ- पैर तोड़ देने तथा जान से मारने की धमकी दी गई. बीपीआरओ ने बताया कि बुधवार की दोपहर भीम राय के पास मौजूद दीपही धरहरवा पंचायत को छोड़कर महुआवा पश्चिमी, माधोपुर एवं रामपुर उत्तरी पंचायत का प्रभार अन्य पंचायत सेवक को देने को कहा गया. जिसपर वह काफी भड़क गयाेऔर प्रभार नहीं देने की बात कही. बीपीआरओ ने कहा कि पंचायत सचिव भीम राय पर पूर्व से कई संगीन विभागीय आरोप है. इन्हीं सब वजहों से पंचायत सचिव भीम राय के पंचायत कम करने तथा उनके पंचायत को अन्य पंचायत सचिवों को पंचायत आवंटन को लेकर डीपीआरओ से अनुशंसा की गई थी. जिसके बाद डीपीआरओ ने उनके पास मौजूद पंचायत को कम करने का अनुमोदन कर दिया.बीपीआरओ श्री कुमार ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि भीम राय की धमकी के बाद मैं काफी डरा और सहमा हूं.इसलिए बीपीआरओ ने सुरक्षा की मांग किया है. पंचायत सचिव ने इस तरह के आरोपों से इंकार किया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन