Motihari: मोतिहारी सदर के बीइओ का प्रभार चिरैया बीइओ सरोज कुमार सिंह को मिला
Author Samant kumar
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार अब चिरैया के बीईओ सरोज कुमार सिंह को सौंपा गया है.
विज्ञापन
Motihari: मोतिहारी.
मोतिहारी सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार अब चिरैया के बीईओ सरोज कुमार सिंह को सौंपा गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर आदेश दिया गया है. पत्र के अनुसार, जब तक मोतिहारी सदर के लिए स्थायी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक सरोज कुमार सिंह अस्थायी रूप से यह अतिरिक्त दायित्व निभाएंगे. वे चिरैया के साथ-साथ मोतिहारी सदर शहरी व ग्रामीण में भी शैक्षणिक, प्रशासनिक और निरीक्षण संबंधी सभी कार्यों की देखरेख करेंगे. डीईओ कार्यालय ने निर्देश दिया है कि मोतिहारी सदर अंतर्गत सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, संकुल समन्वयक व शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मी सिंह से समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. यहां बता दे विभाग द्वारा बीपीआरओ को उक्त प्रभार करीब छह महीने से दिया गया था लेकिन कार्य का संचालन ढ़ंग से नहीं होने के कारण पत्र जारी किया गया है.शिक्षा विभाग के इस निर्णय से मोतिहारी सदर में लंबित शैक्षणिक कार्यों में गति आने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सदर प्रखंड में बीईओ का पद कुछ समय से रिक्त था, जिससे विद्यालयी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रहीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










