ePaper

Motihari : सीमा से गिरफ्तार चीनी नागरिकों को भेजा गया जेल

Updated at : 08 May 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : सीमा से गिरफ्तार चीनी नागरिकों को भेजा गया जेल

भारत की सीमा में अवैध तरीके से दाखिल होने की कोशिश कर रहे चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल. भारत की सीमा में अवैध तरीके से दाखिल होने की कोशिश कर रहे चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी से प्राप्त आवेदन के आधार पर हरैया थाना में कांड संख्या 49/25 दर्ज करते हुए सभी चार चीनी नागरिकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.वहीं इनके साथ हिरासत में ली गयी दो नेपाली महिला गाइड बतायी जा रही है. जो इनके साथ काठमांडू से आयी थी. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने इनसे पूछताछ की. पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों से भारत में बिना विजा प्रवेश करने की वजह आदि के संबंध में पुलिस के द्वारा बिन्दुवार पूछताछ की गयी. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चीनी नागरिक की गिरफ्तार के बाद बढ़ी सीमा की सुरक्षा रक्सौल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है. गुरुवार को नेपाल के तरफ से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसके अलावे, रैंडम आने-जाने वाले लोगों से भी आधार कार्ड या नेपाली नागरिकता मांग कर उसकी जांच की जा रही थी. मुख्य नाके के साथ-साथ ग्रामीण नाकों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है. मुख्य नाके के अलावे ग्रामीण नाकों से दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों को केवल मुख्य नाके से आने-जाने की अनुमति है. नेपाल से आने वाले नेपाली और भारतीय नंबरों के वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ उनकी इंट्री भी करायी जा रही है. इसके अलावा, अन्य सुरक्षा एंजेसी, खुफिया एंजेसी और स्टेट पुलिस की टीम लगातार सीमा पर हर तरह की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. भारत-नेपाल सीमा के मैत्री पुल पर तैनात एसएसबी के सब इंस्पेक्टर जॉन प्रकाश टुडू ने बताया कि वरीय अधिकारियों से मिले निर्देश के आलोक में हमारी टीम यहां सीमा सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन