पुलिस कर्मियों को सेल्फ डिफेंस के लिए दिया जायेगा चिली स्प्रे

हमलावरों से ऑन द स्पॉट निबटने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. उनके लिए डीआरडीओ लैब ने एक विशेष तरह का स्प्रे बनाया है, जो हमलावरों से निपटने में काफी कारगर साबित होगा.
मोतिहारी . हमलावरों से ऑन द स्पॉट निबटने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. उनके लिए डीआरडीओ लैब ने एक विशेष तरह का स्प्रे बनाया है, जो हमलावरों से निपटने में काफी कारगर साबित होगा. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हमलावरों से चिली स्प्रे से निपटा जाएगा. कई राज्यों की पुलिस पहले से इस स्प्रे का प्रयोग कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला, दंगा या फिर उग्र भीड़ काे नियंत्रित करने में यह स्प्रे दूसरे राज्यों में काफी कारगर साबित हो रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस हमले की घटना को देखते हुए चिली स्प्रे का ऑर्डर दिया गया है. सेल्फ डिफेंस के लिए पुलिस कर्मी हमलावरों पर स्प्रे करेंगे, जिससे हमलावरों के आंखों में जलन शुरू हो जायेगी. स्प्रे को प्रत्येक थाने में वितरित किया जाएगा. छापेमारी करने जाने वाले पुलिसकर्मी इसे ले जायेंगे. छापेमारी के दौरान उनसे कोई धक्का-मुक्की या मारपीट करने पर उतारू होंगे तो सेल्फ डिफेंस में पुलिस कर्मी इस स्प्रे का प्रयोग हमलावरों पर करेंगे. बताते चलें कि पहाड़पुर में लड़की के अपहरण को आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. इसमें एक दारोगा का सिर व दूसरे का हाथ टूट गया था. इस घटना को एसपी ने काफी गंभीरता से लिया, उसके बाद पुलिस की सुरक्षा को लेकर उन्होंने प्लान बनाया. उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमले की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




