Motihari: सर्पदंश से बालक की हुई मौत, मचा कोहराम

नवादा गांव में सर्पदंश से गुरुवार की सुबह एक बालक की मौत हो गयी. मृतक नवादा गांव का पुण्यदेव मुखिया का पुत्र दीपक कुमार (8) वर्ष था.
Motihari: गोविंदगंज. नवादा गांव में सर्पदंश से गुरुवार की सुबह एक बालक की मौत हो गयी. मृतक नवादा गांव का पुण्यदेव मुखिया का पुत्र दीपक कुमार (8) वर्ष था. मौके पर पहुंचे सहायक थानाध्यक्ष बीरेंद्र पासवान ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. बताया जा रहा है कि नवादा पंचायत भवन के पास स्थित घर के पास गंडक बांध पर उक्त बालक गुरुवार की सुबह खेल रहा था. इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने दंश लिया. परिजनों ने बालक को इलाज के लिए अरेराज रेफरल अस्पताल ले गए,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वही मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










