Motihari: पैक्स अध्यक्ष सहित 10 पर 25 लाख गबन का मामला दर्ज
Published by : RAJNIKHIL BANJRIYA Updated At : 06 Oct 2025 4:28 PM
थाना में सोमवार को पैक्स में लाखों रुपये के गबन को लेकर मामला दर्ज कराया गया है.
Motihari: बंजरिया. थाना में सोमवार को पैक्स में लाखों रुपये के गबन को लेकर मामला दर्ज कराया गया है. मामला बंजरिया प्रखंड अंतर्गत फुलवार पैक्स से जुड़ा हुआ है. मामले को लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मारुति नंदन सिंह ने बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें फुलवार पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रबंधक मो. कलीमुल्लाह सहित 8 कार्यकारिणी सदस्यों पर कुल 25 लाख 34 हजार 518 रुपये की राशि के गबन का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में समिति की कोष से धान अधिप्राप्ति को लेकर निकाली गयी राशि का दुरुपयोग किया गया. मामले की जांच के बाद गबन की पुष्टि हुई और सहकारिता पदाधिकारी ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










