Motihari: बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल

जिहुली घाट के समीप बुधवार सुबह नौ बजे के करीब मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही बाबा बर्फ़ानी बस पलट गयी, जिसमें 15 यात्री घायल हाे गये.
Motihari: पताही. थाना क्षेत्र के जिहुली घाट के समीप बुधवार सुबह नौ बजे के करीब मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही बाबा बर्फ़ानी बस पलट गयी, जिसमें 15 यात्री घायल हाे गये. सभी घायलों का उपचार शिवहर सीएचसी एवं स्थानीय चिकित्सकों के यहां चल रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि बाबा बर्फ़ानी बस मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही थी. इसी बीच जिहुली घाट के समीप बस का एस्टेरिंग फेल हो गया और अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गया. बस पलटने की सूचना मिलते ही जिहुली गांव के ग्रामीण पहुंच बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला. बताया जाता है कि बस में कुल 35 सवारी बैठे थे, जिसमें से लगभग 15 लोग घायल हो गये. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस बस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










